Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विदाई समारोह-प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-विद्यालय केवल इमारत नहीं है बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है..
    Blog

    विदाई समारोह-प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-विद्यालय केवल इमारत नहीं है बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विदाई समारोह-प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-विद्यालय केवल इमारत नहीं है बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है..

    आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू में विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय सचिव अशोक यादव,सहसचिव रामू लोधी,पंच प्रतिनिधि भुनेश्वर साहू,शीतल बंजारे ,धनेश्वर धीवर प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर अशोक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी चीज में लंबे समय तक जुड़े रहने पर उसके साथ विशेष जुड़ाव हो जाता हैं,एक रिश्ता बन जाता है।फिर उससे दूर होना एक व्यक्ति के लिए बेहद ही दर्द का कारण होता है।उन्होंने कहा आगे कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में जो संस्कार दिया गया है आगे आप सभी किसी भी विद्यालय में जाओ तो सरस्वती शिशु मंदिर का संस्कार और अनुशासन का अवश्य पालन करें,और विद्यार्थियों के भविष्य की उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

    प्रधानाचार्य डोमार सिंह लोधी ने कहा कि यह विद्यालय केवल ईट और पत्थर की इमारत नहीं है,बल्कि संस्कार और ज्ञान का पावन मंदिर है, जहां से भईया बहन चरित्र निर्माण की शिक्षा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं।दीदी लुकेश्वरी लोधी ने कहा कि यहां से विदा लेकर हम अपनी शिक्षा के साथ साथ उन संस्कारों को भी साथ ले जा रहे हैं,जो हमे अपने जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासित और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।
    उक्त कार्यक्रम में रामू लोधी,भुनेश्वर साहू,शीतल बंजारे,धनेश्वर धीवर,आचार्य संतोष पटेल,साहिल ढीढी,हेमलता साहू,अमृत धीवर,कविता साहू,तुलसी साहू,बसंती साहू,सुनीता साहू,कु.दुर्गा यादव,कु. प्रेमीन पटेल उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026107 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.