Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए 450 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
    Blog

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए 450 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 28, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए 450 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

    आरंग/बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत आरंग के निर्देशन में विकास खंड के सभी 48 संकुल के स्कूलों के एक-एक शिक्षक ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त 2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में दिया गया। यह प्रशिक्षण तीन पालियों में दिया गया। इस अवसर पर बीएमओ डॉ विजयलक्ष्मी अनंत ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में कृमि मुक्त समाज की कल्पना अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा कहा कि एनडीडी का उद्देश्य स्कूलों और आंगनबाड़ी के केदो के माध्यम से 1 से 19 वर्ष की आयु के सभी पूर्व स्कूली तथा स्कूली बच्चों को क्रीमी नाशक टैबलेट खिलाना है ताकि उनके समग्र स्वास्थ्य, पोषण की स्थिति, शिक्षा की पहुंच और जीवन की गुणवत्ता प्राप्त हो, उन्होंने एल्बेंडाजोल टैबलेट को सुरक्षित औरअसरदार बताया। वही कुशल प्रशिक्षक सविता साहू(बीईटीओ) महेश चंद्राकर(बीईई), डॉक्टर हरीश बाघ(शिशु रोग विशेषज्ञ) डेंटिस्ट डॉ राहुल चोपड़ा,सालिक नोरंगे नेत्र विशेषज्ञ एवं दीपक मिरे (बीपीएम)ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त अगस्त पर व्यापक जानकारी देते हुए कहा की जो बच्चे बीमार हैं या कोई दवाई ले रहे हैं उन्हें यह दवाई नहीं खिलाई जाएगी, साथ ही एल्बेंडाजोल को पीसकर या चबाकर खाने के लिए सलाह दी ताकि यह प्रभावशील रहे, उन्होंने शिक्षकों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि कुछ बच्चों के शरीर में कृमि के कारण मामूली दुष्प्रभाव जैसे जी मिचलाना, उल्टी, पेट में हल्का दर्द ,थकान आदि की संभावना हो सकती है किंतु यह दुष्प्रभाव अस्थाई होता है तथा इसे आसानी से सम्हाला जा सकता है, ऐसा होने पर बच्चों को खुले व छायादार जगह में लेटा कर आराम कराए, उसे पीने का साफ पानी दें और अपनी निगरानी में रखें तथा अत्यंत प्रतिकूल स्थिति में 102, 108, 104 नंबरों पर संपर्क करने की बात कहते हुए अपने मोबाइल नंबर भी जारी किए और माप अप दिवस 4 सितंबर 2024 की जानकारी दी।

    साथ ही बच्चों में अच्छी आदत विकसित करने की दिशा में खाना खाने के पहले और शौच जाने के बाद हाथ साबुन से धोना तथा नाखून साफ एवं छोटे रखना, साफ जल का सेवन, खाने को ढक कर रखना, हमेशा शौचालय का प्रयोग करना आदि संक्रमण के रोकथाम के टिप्स दिए गए एवं बताया गया कि बच्चों के कृमि नियंत्रण से खून की कमी में सुधार और बेहतर पोषण स्तर प्राप्त होता है और इससे समुदाय लाभान्वित होता है इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, संकुल समन्वयक गण आदि की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम के क्रमिक संचालन में शिक्षक अरविंद वैष्णव तथा आभार प्रदर्शन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी अनंत ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    June 18, 2026

    शाकाहारी डाइट से फौलादी ताकत: वन रक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने जीता नेशनल गोल्ड, जापान वर्ल्ड चैंपियनशिप आर्मरेसलिंग (पंजा कुश्ती) में करेंगे देश व छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

    June 17, 2026

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील…

    Vinod GuptaJune 18, 2026207 Views

    प्रधानमंत्री के सफलतम 12 वर्ष-आज 18 जून को आरंग में बृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन-नगर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.