Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राधाकृष्ण विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न-प्रतिभावान छात्रो को किया गया सम्मानित
    Blog

    राधाकृष्ण विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न-प्रतिभावान छात्रो को किया गया सम्मानित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 8, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राधाकृष्ण विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न-प्रतिभावान छात्रो को किया गया सम्मानित

    आरंग। स्थानीय राधाकृष्ण विद्या मंदिर का अग्रसेन भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव के अतिथियों का स्वागत के साथ परिसर में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री हनुमान जी मंदिर एवं वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया गया l विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुवकुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, छ.ग. शासन, राज्य मंत्री दर्जा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष लोधी पार्षद द्वारा किया गया। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विरेंद्र (गोलू) कंडरा पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में विशेष रूप से डा युवराज मिश्रा,अनूप नाथ योगी,राकेश सोनकर,नरेंद्र लोधी पार्षद,रविन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे lमुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्कूल नगर की सबसे पुरानी प्राइवेट स्कूल है जहां संस्कार के साथ शिक्षा प्रदान किया जाता है l यहां से पढ़े हुए बच्चे विभिन्न गौरवमयी संस्थानों में प्रभावशाली पदों डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, आयकर अधिकारी, कुशल राजनीतिज्ञ एवं कुशल समाजसेवी नागरिक बने हैं l उन्होंने अपने पुत्र डॉ गिरधर मिर्धा जो एक सफल नाक कान गला विशेषज्ञ हैं का जिक्र करते हुए बताया कि यह संस्थान कम शुल्क में बेहतरीन शिक्षण उपलब्ध कराता है l पुनः उन्होंने विद्यार्थियों के सफल भविष्य की मंगलकामनाएं दी l विद्यालय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कक्षा 5वी प्रथम कु डिंपी बासवर , कक्षा 8वी प्रथम जया लोधी, कक्षा 10वी प्रथम शिवानी तंबोली, कक्षा 12वीं प्रथम हर्ष गुप्ता को मुख्य अतिथि द्वारा श्रीमद भगवद्गीता, फाइल एवं मोमेंटो से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई l कार्यक्रम की सफलतम आयोजन में विद्यालय के अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं सचिव बृजेश कुमार सोनी सहित सदस्य गण ध्रुवकुमार गुप्ता, सतीशचंद्र अग्रवाल, अर्पित चौधरी, सुनील गुप्ता, हरीश दीवान, संतोष सोनी एवं पत्रकार रोशन चंद्राकर,विनय साहू , टिकू लोधी की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इन सभी के सहयोग, मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासित वातावरण एवं समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका रानू सेन एवं कुंती लोधी के द्वारा किया गया । नेहा लोधी, कु.अंजली वर्मा, विद्या लक्ष्मी सोनी, राजकिशोर शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, माधुरी चंद्राकर, श्वेता अग्रवाल, मोनिका साहू,आदि सभी शिक्षकों का संपूर्ण सहयोग रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    April 21, 2026

    जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न-गूंजे जनहित के ये मुद्दे

    April 21, 2026

    आवराडाबरी में बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, 7 लोग सुरक्षित

    April 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर, काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति से होगा इलाज…

    Vinod GuptaApril 21, 2026

    कल 22 अप्रेल से शुरू होगा 06 दिवसीय स्वास्थ परामर्श शिविर-एक्यूप्रेशर,काइरोप्रेक्टक मसाज एवं चुम्बकीय पद्धति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.