Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रजत जयंती पर हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन-सरस्वती शिशु मंदिर ने रचा गौरवमय इतिहास
    Blog

    रजत जयंती पर हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन-सरस्वती शिशु मंदिर ने रचा गौरवमय इतिहास

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 25, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रजत जयंती पर हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन-सरस्वती शिशु मंदिर ने रचा गौरवमय इतिहास

    आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में रजत जयंती के अवसर पर रविवार 25 जनवरी को पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र–छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, संस्कार आधारित शिक्षा और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को साझा करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रिया पंकज चन्द्राकर (सरपंच, ग्राम पंचायत फरफौद) रहीं, जबकि अध्यक्षता रतन चकधर (अध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़) ने की। विशिष्ट अतिथि गोविंद राम चन्द्राकर (प्रथम संयोजक, सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद) उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता, प्रणव अक्षर ॐ एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।अध्यक्षीय उद्बोधन में रतन चकधर ने पंच परिवर्तन एवं सामाजिक चेतना जाग्रत करने में सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि गोविंद राम चन्द्राकर ने कहा कि शिशु मंदिर केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रिया चन्द्राकर ने सभी पूर्व छात्र–छात्राओं को अपनी शैक्षणिक धरोहर को सहेजकर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।रजत जयंती पर्व पर उपस्थित पूर्व छात्र–छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, आरक्षक सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर सेवारत पूर्व छात्र शामिल रहे। उनकी उपलब्धियों से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ।कार्यक्रम के दौरान भैया–बहनों द्वारा फाग गीत, देशभक्ति गीत, कर्मा, सुआ एवं राउत नाचा जैसे छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।पूर्व प्रधानाचार्य अरुण चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में बताया कि 25 भैया–बहनों से प्रारंभ हुआ यह विद्यालय आज 485 विद्यार्थियों के साथ शिक्षा और संस्कार का केंद्र बन चुका है।इस अवसर पर पुनाराम वर्मा (अध्यक्ष ग्राम भारती रायपुर), सुरेन्द्र नसीने (सचिव), डोमार सिंह वर्मा (कोषाध्यक्ष), मुकेश साहू (जिला समन्वयक ग्राम भारती रायपुर) सहित ब्रह्मदेव शिक्षण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।अंत में विद्यालय के सचिव मेघराज चन्द्राकर ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202651 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.