Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    October 4, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार

    October 4, 2026

    “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल-की नवीन सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा
    Blog

    मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल-की नवीन सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 4, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल-की नवीन सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा

    रायपुर। 04 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव मौजूद थे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव, संरक्षक अधिवक्ता संघ एसके सिन्हा एवं प्रतिनिधि भारतीय विधिज्ञ परिषद शैलेन्द्र दुबे उपस्थित थे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर का जिला अधिवक्ता संघ प्रदेश के अधिवक्तओं का सबसे पुराना संगठन है। फिलहाल साढ़े 3 हजार विद्वान अधिवक्ता इस संघ से जुड़े है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इनके सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यही नहीं बल्कि बड़े-बड़े राजनेता और न्यायविद इस संगठन ने पैदा किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के समक्ष कई समस्याएं मौजूद हैं। लेकिन उन्होंने इनकी परवाह किये बिना लोगों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा कर रहे हैं। गरीबी-अमीरी का भेदभाव किये बिना सभी को समभाव से न्याय दिलाने में जिला अधिवक्ता संघ ने मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर राजस्व मण्डल एवं स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति जल्द करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने तीजा एवं गणेश चतुर्थी महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां से निकले विधिवेत्ता और राजनेताओं ने बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 बरसों में न्यायालयों में सुविधाओं का तीव्र गति से विकास हुआ है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊराम चंद्रवंशी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित न्यायाधीश गण, अधिवक्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    October 4, 2026

    ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार

    October 4, 2026

    “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया

    October 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट

    Vinod GuptaOctober 4, 2026118 Views

    सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट आरंग । आरंग विधानसभा क्षेत्र के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • सरपंच की पहल-250 स्कूली बच्चों को बांटे गए लोअर-टीशर्ट
    • ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-2 किलो गांजा के साथ महिला समेत 3 आदतन तस्कर गिरफ्तार
    • “भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की सांठगांठ से लोकतंत्र की हत्या”/डॉ. शिवकुमार डहरिया
    • बैहार–आरंग मार्ग पर मौत का खतरा! एक महीने में दो कारें खाई में गिरीं, आखिर सुरक्षा बैरियर क्यों नहीं….?
    • आरंग पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से की आत्मीय सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.