Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है इतने गेट-देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

    July 29, 2026

    नई पहल-आज 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन राधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला का होगा शुभारंभ

    July 29, 2026

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-छत्तीसगढ़ के 585 शासकीय स्कूलों की बदलेगी सूरत-₹40 करोड़ से होंगे विकास कार्य
    Blog

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-छत्तीसगढ़ के 585 शासकीय स्कूलों की बदलेगी सूरत-₹40 करोड़ से होंगे विकास कार्य

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 4, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-छत्तीसगढ़ के 585 शासकीय स्कूलों की बदलेगी सूरत-₹40 करोड़ से होंगे विकास कार्य

    Oplus_131072

    आरंग। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में तकनीकी शिक्षा मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब के मांग पर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के 585 शासकीय स्कूलों में लघु निर्माण एवं मरम्मत कार्यों हेतु ₹40 करोड़ 9 लाख 5 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री गुरु साहेब ने कहा की प्रदेश के विद्यार्थियों को सुरक्षित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के अंतर्गत 374 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा 211 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्यापक स्तर पर अधोसंरचना विकास कार्य किए जाएंगे।
    इन कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस

    • स्कूल परिसरों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण
    • विद्यार्थियों हेतु प्रार्थना शेड का निर्माण
    • किचन शेड एवं शौचालयों का निर्माण एवं नवीनीकरण
    • विद्यालय भवनों का रिनोवेशन एवं सुधार
      निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा मानक दरें निर्धारित की गई हैं। बाउंड्री वॉल के लिए ₹8000 प्रति मीटर, जबकि प्रार्थना शेड के लिए विद्यालय स्तर के अनुसार ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का प्रावधान किया गया है।इसके अलावा, प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों तक रिनोवेशन के लिए ₹3.70 लाख से ₹9.25 लाख तक की राशि स्वीकृत की गई है। किचन शेड सुधार हेतु ₹1.34 लाख एवं शौचालयों के कायाकल्प के लिए ₹3.12 लाख का प्रावधान रखा गया है। प्रार्थना शेड का निर्माण विद्यार्थियों की संख्या एवं उपलब्ध भूमि के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्राथमिक स्कूलों के लिए 70 वर्गमीटर, मिडिल स्कूलों के लिए 100 वर्गमीटर तथा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 150 वर्गमीटर तक का प्रावधान है।
      उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। यह पहल न केवल स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
      विनोद गुप्ता-आरंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है इतने गेट-देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

    July 29, 2026

    नई पहल-आज 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन राधाकृष्ण संस्कृत पाठशाला का होगा शुभारंभ

    July 29, 2026

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है इतने गेट-देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

    Vinod GuptaJuly 29, 2026149 Views

    बड़ी खबर-लगातार बारिश से निसदा डेम एक बार फिर हुआ लबालब-आज खोले जा रहे है…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.