Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों को मिली सफलता-आरंग क्षेत्र को ₹8.57 करोड़ की इन दो बड़ी सड़को की मिली सौगात
    Blog

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों को मिली सफलता-आरंग क्षेत्र को ₹8.57 करोड़ की इन दो बड़ी सड़को की मिली सौगात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 3, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों को मिली सफलता-आरंग क्षेत्र को ₹8.57 करोड़ की इन दो बड़ी सड़को की मिली सौगात

    Oplus_131072

    ​आरंग। मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के निर्देशों के बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल ₹857.40 लाख की प्रशासकीय और संशोधित स्वीकृति जारी कर दी है। इन परियोजनाओं से दर्जनों गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
    ​1.बनरसी से परसकोल मार्ग: ₹583.76 लाख की मंजूरी
    ​रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत बनरसी से परसकोल मार्ग (लंबाई 3.40 कि.मी.) के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ₹583.76 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।इस परियोजना में सड़क के साथ-साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी शामिल है। ​समय-सीमा और गुणवत्ता: शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्य को निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना अनिवार्य होगा। ​पारदर्शिता: निविदा प्रक्रिया प्रमुख अभियंता कार्यालय के माध्यम से पूरी तरह पारदर्शी रखी जाएगी।
    ​2.चकवे से परसदा मार्ग: बजट में वृद्धि, अब ₹2.73 करोड़ से होगा निर्माण
    ​विधायक के हस्तक्षेप और तकनीकी सुधारों के बाद चकवे से परसदा मार्ग (लंबाई 2.00 कि.मी.) के लिए संशोधित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। ​संशोधन का कारण: पूर्व में स्वीकृत ₹217.53 लाख की राशि में लिपिकीय त्रुटि सुधार और वास्तविक लागत के आधार पर इसे बढ़ाकर अब ₹273.64 लाख कर दिया गया है। ​उद्देश्य: इस राशि की वृद्धि से निर्माण कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न होगा।​क्षेत्र के आर्थिक विकास को मिलेगी गति.​इन दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में आसानी होगी और विद्यार्थियों व मरीजों को समय पर शहर पहुँचने में मदद मिलेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026244 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.