Blog

ब्रेकिंग-कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज धान खरीदी केंद्रों सहित अस्पताल और कई कार्यालयों का किया निरीक्षण-02 को नोटिस दिए जाने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग-कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज धान खरीदी केंद्रों सहित अस्पताल और कई कार्यालयों का किया निरीक्षण- 02 को नोटिस दिए जाने के दिए निर्देश

आरंग। जिला कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज धान खरीदी आरंग, कलई और खमतराई केंद्र सहित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आरंग, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, BRC कार्यालय का निरीक्षण किया। धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय करने आये किसानों से बातचीत की तथा बारिश के मौसम को देखते हुए जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान के रखरखाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा धान को कैप कवर से ढक कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इलाज हेतू आये मरीजो से बातचीत भी की और पूछा की प्रसव या इलाज के लिए पैसे तो नही मांगा जाता। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने केंद्र में बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड के प्रगति की भी जानकारी ली तथा 01 हितग्राही को तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवा कर प्रदान किया।उन्होंने दवाई के स्टॉक, ओपीडी, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य वार्डों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

जनपद पंचायत में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेहतर और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।एक कर्मचारी के अधूरे फाइल को लेकर शो काज नोटिस देने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिया। BRC कार्यालय में कंप्यूटर सहित कई सामानों को अव्यवस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

निरिक्षण के दौरान SDM पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला, CEO कुमार सिंह लहरे, CMHO मिथलेश चौधरी, BMO विजय लक्ष्मी अनंत सहित विभगीय अधिकारी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button