Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-विरोध के बाद भी शराब दूकान खोलने की तैयारी-धरना-प्रदर्शन के साथ होगा बड़े आंदोलन की घोषणा
    Blog

    बड़ी खबर-विरोध के बाद भी शराब दूकान खोलने की तैयारी-धरना-प्रदर्शन के साथ होगा बड़े आंदोलन की घोषणा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 23, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-विरोध के बाद भी शराब दूकान खोलने की तैयारी-धरना-प्रदर्शन के साथ होगा बड़े आंदोलन की घोषणा

    आरंग । बीते अप्रैल माह में खौली में शराब दूकान खोलने की सुगबुगाहट के चलते ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया था तथा नेताओं के चक्कर काटने के बाद भी शराब दूकान खोलने के लिये प्रतिबद्ध प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध कराने के इच्छुक ग्रामीणों से 2 जुलाई तक निविदा आमंत्रित किये जाने से ग्रामीणों में एक बार फिर आक्रोश व्याप्त हो चला है । ग्रामीणों की बैठक में शराब दुकान न खुलने देने का निर्णय ले कल 25 जून को खौली में ही एक दिनी धरना – प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है जिसके बाद आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की जावेगी । ज्ञातव्य हो कि अप्रैल माह में आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खौली में शराब दुकान खोलने की प्रशासन की‌ मंशा के खबर मिलते ही हड़कंप मच गया था । आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब व सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित शासन – प्रशासन के मुखियाओं के पास विरोध दर्ज कराने के साथ – साथ धरना – प्रदर्शन का भी आयोजन किया था जिसमें क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर , क्षेत्रीय जनपद सदस्य राजू मनहरे व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा सहित जनपद व पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि शामिल हुये थे । इस धरना में भूपेंद्र शर्मा ने पंचायत द्वारा शराब दूकान खोलने का प्रस्ताव देने का रहस्योद्घाटन कर माहौल गर्म कर दिया था जिसका पंचों द्वारा विरोध भी किया गया पर अंततः सरपंच ने मंदिर हसौद तहसीलदार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण दिवस पर प्रस्ताव पुस्तिका में रिक्त पड़े स्थान पर कथित रूप से प्रस्ताव लिखवाने व‌ इसकी जानकारी पंचों को नहीं होने की बात स्वीकार की जिस पर इसकी शिकायत भी शासन – प्रशासन के कर्ताधर्ताओं सहित थाना में करने का आग्रह पंचायत प्रतिनिधियों से किया गया था । बहरहाल आसन्न 02 जुलाई तक निविदा आमंत्रित कर उसी दिन निविदा खोलने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्राम में एक बार फिर आक्रोश व्याप्त हो चला है । बीते 18 जून को आहूत बैठक में शराब दूकान न खुलने देने का संकल्प लेते हुये किसी भी ग्रामवासी द्वारा जगह मुहैया न कराने व पंचायत द्वारा किसी शासकीय भूमि का प्रस्ताव न देने का आग्रह किया गया है । साथ ही धरना – प्रदर्शन में शामिल होने आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित करते हुये पम्पलेट छपवा वितरित भी किया जा रहा है । खौली के पूर्व सरपंच धनाजिक चंद्राकर ने यह जानकारी देते हुये बतलाया है कि धरना – प्रदर्शन में शिरकत करने के लिये खौलीवासियों द्वारा शराब भट्ठी से प्रभावित होने वाले ग्रामों के ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क साधा जा रहा है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    Vinod GuptaAugust 24, 2026109 Views

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.