बड़ी खबर-कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी-आरंग रायपुर मार्ग में इस स्थान पर कांग्रेसी करेंगे चक्काजाम…

आरंग। छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की लूट और जंगलों की कटाई के खिलाफ तथा केन्द्रीय जांच एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके पुत्र चैतन्य बघेल एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर की जा रही द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी के राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के चलते आज 22 जुलाई को आरंग रायपुर मार्ग में ग्राम रसनी टोल प्लाजा के पास सुबह 11 बजे से 02 बजे तक चक्का जाम किया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस व स्कूल बस को मुक्त रखा जायेगा।यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की जनता के द्वारा छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट का प्रतिकार होगा।रसनी टोल प्लाजा के पास आयोजित नाकेबंदी चक्का जाम कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित रहेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


