Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-आरंग विधान सभा के दर्जनों स्कुलो में नवीन भवन हेतु ₹1.53 करोड़ की राशि स्वीकृत-देखिये नवीन भवन हेतु स्वीकृत स्कुलो के नाम
    Blog

    बड़ी खबर-आरंग विधान सभा के दर्जनों स्कुलो में नवीन भवन हेतु ₹1.53 करोड़ की राशि स्वीकृत-देखिये नवीन भवन हेतु स्वीकृत स्कुलो के नाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-आरंग विधान सभा के दर्जनों स्कुलो में नवीन भवन हेतु ₹1.53 करोड़ की राशि स्वीकृत-देखिये नवीन भवन हेतु स्वीकृत स्कुलो के नाम

    Oplus_131072

    आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र की पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं के लिए नवीन स्कूल भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 53 लाख 92 हजार से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति आरंग विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के सतत प्रयासों एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध दृष्टिकोण का परिणाम है। मंत्री के निरंतर प्रयासों से आरंग विधानसभा में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में मजबूत शैक्षणिक ढांचा तैयार कर रही है। शिक्षा क्षेत्र को मिली नई दिशा स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए नवीन भवन निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय हेतु ₹11.84 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त शासकीय प्राथमिक शाला, इंदिरा कॉलोनी, मंदिर हसौद के लिए ₹11.48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
    जिन विद्यालयों को मिली स्वीकृति
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोधीपारा (आरंग)
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सदर रोड (आरंग)
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पचेड़ा
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चकवे
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरबिरा
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुल्लू
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुहेरा
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बकतरा
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरसी
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरासी
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरुंधति देवी (आरंग)
    शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भलेरा
    शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा कॉलोनी, मंदिर हसौद
    शिक्षा से मजबूत होगा आरंग” — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत शैक्षणिक आधारभूत संरचना ही भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन विद्यालय भवनों के निर्माण से आरंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा तथा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026102 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.