Blog

बड़ी खबर-आरंग नगर पालिका में ये होंगे नेता प्रतिपक्ष-कांग्रेस ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर-आरंग नगर पालिका में ये होंगे नेता प्रतिपक्ष-कांग्रेस ने जारी किया आदेश

आरंग। नगर पालिका परिषद-आरंग में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर दी गई। दूसरी बार पार्षद बने तेजतर्रार नेता वार्ड क्र 14 के पार्षद शरद गुप्ता जीतू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। आपको बता दे की नगर पालिका परिषद आरंग में बीजेपी के 10 पार्षद, कांग्रेस के 05 पार्षद और शिवसेना के 02 पार्षद चुने गए थे। दूसरी सबसे बड़ी संख्या वाले पार्षद दल के नेता तथा नेता प्रतिपक्ष के रूप में पार्षद शरद गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शरद गुप्ता ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की सशक्त भूमिका निभाते हुए नगर विकास तथा जनहित के मुद्दों को परिषद में उठाएंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया तथा रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा तथा कोमल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button