प्रतिनिधि संगठन की कार्यकारिणी घोषित-आरंग से इन्हें मिला बड़ा दायित्व

आरंग।छत्तीसगढ शासन से मान्यता प्राप्त प्रदेश के व्याख्याताओ एवं प्राचार्यों का एकमात्र प्रतिनिधि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संगठन के पूर्व प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन आरंग के संयोजक, व शा.उ. मा.विद्यालय गुल्लू के व्याख्याता माणिक लाल मिश्रा को संगठन के नई घोषित कार्यकारिणी में प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया है। शा.क.उ. मा.विद्यालय आरंग के व्याख्याता दिलीप कुमार राहंगडाले को प्रांतीय सचिव का दायित्व सौंपा है।जिससे विकास खंड के प्राचार्यों,व्याख्याताओ व फेडरेशन आरंग से संबद्ध विभिन्न संगठनो के पदाधिकारियों नई नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग


