पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि-विधायक सहित बीजेपी कार्यकर्ताओ ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित

आरंग। राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आरंग विधायक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अटल जी के विचारों और कार्यों को स्मरण कर उनके छात्रचित्र में पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने राष्ट्र निर्माण और जन जन के कल्याण को समर्पित उनका जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि वे सदैव हम सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेगे।उनके जीवन और कार्यों से हमें राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके जीवन और कार्यों को याद करना चाहिए और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।इस अवसर बीजेपी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छात्रचित्र में पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता के. के.भारद्वाज राजेंद्र चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री अशोक चंद्राकर, राजेश साहु,डॉ संदीप जैन,चंद्रशेखर साहू, सूरज शर्मा, विनोद साहू, बेदराम खुटे, किरण ढीढी, वेद प्रकाश देवांगन, खिलेश धुरंधर,लल्ला साहनी,अनिल नेभवाणी, संतोष चंद्राकर , संजय जलक्षत्री, राकेश सोनकर, तुलाराम साहु, नरेंद्र साहनी, सतीश सोनकर, नंदकुमार ढीढी, प्रशांत नेभवानी, आशा साहु, सतीश मानु जलक्षत्री चमन सिन्हा, सूरज साहु,दिनेश चंद्राकर, अविनाश शर्मा, विक्रम परमार सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


