Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ने पर भड़की कांग्रेस-सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता-रसनी टोल प्लाजा पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन…
    Blog

    धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ने पर भड़की कांग्रेस-सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता-रसनी टोल प्लाजा पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 30, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ने पर भड़की कांग्रेस-सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता-रसनी टोल प्लाजा पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन…

    आरंग। धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर अब कांग्रेस पार्टी खुलकर मैदान में उतर आई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आरंग विधानसभा क्षेत्र के रसनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक धरना–प्रदर्शन कर सरकार की किसान-विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला।यह धरना छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी के कारण धान उत्पादक किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, जबकि शासन आंख मूंदकर बैठा है।धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि समय पर धान खरीदी नहीं होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।धरना–प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग अध्यक्ष कोमल साहू एवम चंदखुरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने आक्रामक स्वर में कहा यह सरकार किसानों की नहीं, दलालों की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस किसानों के हर आंदोलन के साथ खड़ी है और जब तक धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ेगी, तब तक सड़क की लड़ाई जारी रहेगी।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आरंग कोमल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी ओमप्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर खिलावन निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष मंदिर हसौद गोपाल चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर, संयुक्त महामंत्री रेखराम पात्रे, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सजल चंद्राकर मंगल मूर्ति अग्रवल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, सरपंचों तथा कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.