Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    May 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान उपार्जन केंद्र में 40 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे-परिवहन की धीमी प्रक्रिया बना आफत
    Blog

    धान उपार्जन केंद्र में 40 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे-परिवहन की धीमी प्रक्रिया बना आफत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 10, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान उपार्जन केंद्र में 40 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे-परिवहन की धीमी प्रक्रिया बना आफत

    Oplus_131072

    आरंग। जिला सहकारी बैंक चंदखुरी के अंतर्गत नारा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के बाद परिवहन की सुस्त रफ्तार अब चिंता का विषय बनती जा रही है। 9 जनवरी तक केंद्र में कुल 48,100 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें सरना धान 47,546 क्विंटल, मोटा धान 522 क्विंटल तथा पतला धान मात्र 31 क्विंटल शामिल है।खरीदी के मुकाबले परिवहन की स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। अब तक केवल 7,692 क्विंटल सरना धान और 360 क्विंटल मोटा धान का ही परिवहन हो सका है। इस प्रकार कुल मिलाकर मात्र 8,052 क्विंटल धान ही गोदामों तक पहुंच पाया है, जबकि 40,048 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है।खुले में रखे धान को लेकर किसानों में नुकसान की आशंका बढ़ती जा रही है। मौसम में बदलाव या अचानक बारिश की स्थिति में धान खराब होने का खतरा बना हुआ है, जिसका सीधा असर किसानों और शासन दोनों पर पड़ सकता है।इस संबंध में सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष त्रिलोचन साहू ने कहा कि धान खरीदी का कार्य नियमानुसार किया गया है, लेकिन परिवहन की धीमी प्रक्रिया हमारे नियंत्रण से बाहर है। संबंधित एजेंसियों को बार-बार अवगत कराया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों का धान सुरक्षित रहे और शीघ्र परिवहन हो। उम्मीद है कि जल्द ही परिवहन व्यवस्था में तेजी आएगी।हालांकि प्रशासनिक दावों के बावजूद जमीनी हकीकत यह है कि हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा हुआ है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त कर किसानों की मेहनत को सुरक्षित कर पाते है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    May 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ विद्यार्थी शामिल

    Vinod GuptaMay 2, 2026

    उपलब्धि-05वी एवं 08वी बोर्ड परीक्षा में जिले की प्रवीण्य सूची में इस स्कूल के नौ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.