Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धर्म-हरि प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागेंगे निद्रा से-शुरू होंगे मांगलिक कार्य…..
    Blog

    धर्म-हरि प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागेंगे निद्रा से-शुरू होंगे मांगलिक कार्य…..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 10, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धर्म-हरि प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागेंगे निद्रा से-शुरू होंगे मांगलिक कार्य…..

    Oplus_131072

    परमेश्वर श्रीहरि के शयन करने की अवधि चातुर्मास का पर्व समापन कार्तिक शुक्ल एकादशी आरंग में 12 नवंबर मंगलवार को मनाया जाएगा। इसी दिन श्री विष्णु निद्रा को त्यागते हैं जिसके परिणामस्वरूप जड़ता में भी चेतनता का संचार हो जाता है। यह एकादशी परमेश्वर श्री विष्णु को सर्वाधिक प्रिय है और इसी के प्रभाव स्वरूप सृष्टि में नई ऊर्जा-स्फूर्ति का संचार होता है। देवताओं में भी सृष्टि को सुचारू रूप से चलाने की नूतन शक्ति का संचार हो जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक के मध्य श्री विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और भौदों शुक्ल एकादशी को करवट बदलते हैं। प्राणियों के पापों का नाश करके पुण्य वृद्धि और धर्म-कर्म में प्रवृति कराने वाले श्रीविष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को निद्रा से जागते हैं। तभी सभी शास्त्रों ने इस एकादशी को अमोघ पुण्यफलदाई बताया गया है। एकादशी का महत्व बताते हुए गीता में स्वयं श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा कि, तिथियों में मैं एकादशी हूँ। अतः एकादशी के दिन श्रीकृष्ण का आवाहन-पूजन आदि करने से उस प्राणी के लिए कुछ भी करना शेष नहीं रहता। श्री विष्णु के शयन के फलस्वरूप देवताओं की शक्तियां तथा सूर्य देव का तेज क्षीण हो जाता हैं। सूर्य कमजोर होकर अपनी नीचराशि में चले जाते हैं या नीचा भिलाषी हो जाते है जिसके परिणामस्वरूप ग्रह मंडल की व्यवस्था बिगड़ने लगती है। प्राणियों पर अनेकों प्रकार की व्याधियों का प्रकोप होता है। इस एकादशी से श्री विष्णु निद्रा त्यागकर पुनः सुप्त सृष्टि में नूतनप्राण का संचार कर देते हैं। भक्तगण को इस दिन श्रीविष्णु की क्षीरसागर में शयन करनेवाली मूर्ति-छायाचित्र को घर के मध्यभाग या उत्तर-पूर्व भाग में स्थापित करें। ध्यान, आवाहन, आसन, पाद प्रच्छालन, स्नान आदि कराकर वस्त्र, यज्ञोपवीत, चंदन, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, लौंग, इलायची, पान, सुपारी, ऋतूफल, गन्ना, केला, अनार, आवंला, सिंघाड़ा अथवा जो भी उपलब्ध सामग्री हो वो अर्पण करते हुए पूजा अर्चना की जाती है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ के माध्यम से जानीं नगरवासियों की समस्याएँ

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    Vinod GuptaJuly 26, 202661 Views

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न… आरंग। आगामी श्रावण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.