Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर निकली विशाल सतनाम संदेश शोभायात्रा-गुरु धर्म का निर्वहन करने शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया मानव कल्याण का संदेश
    Blog

    गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर निकली विशाल सतनाम संदेश शोभायात्रा-गुरु धर्म का निर्वहन करने शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया मानव कल्याण का संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर निकली विशाल सतनाम संदेश शोभायात्रा-गुरु धर्म का निर्वहन करने शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया मानव कल्याण का संदेश

    आरंग। गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सतनामी समाज आरंग ब्लॉक द्वारा भव्य एवं विशाल सतनाम संदेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सतनामी समाज के गुरु एवं छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गुरु धर्म का निर्वहन करते हुए विशेष रूप से शामिल होकर समाजजन का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को आत्मीय शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी एवं सेतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बाबा जी के चरणों में नमन करते हुए समस्त मानव समाज के सुख, समृद्धि एवं वैभवपूर्ण जीवन की मंगलकामनाएं कीं। उन्होंने कहा कि परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के अमर उपदेश आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और समानता के पथ पर अग्रसर करने में प्रेरणास्रोत हैं। शोभायात्रा में गुरु खुशवंत साहेब ने गुरुवाणी के माध्यम से सभी समाजबंधुओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का संदेश केवल एक समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग गुरु विचारों को आत्मसात कर सत्य, करुणा और समभाव के पथ पर चलें तथा इस अलौकिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।साथ ही उन्होंने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा—गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्तम संस्कार ही मानव जीवन का मूल मंत्र हैं। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को सुसंस्कृत, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करें। जब बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।

    शोभायात्रा में आरंग नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाजजन उमड़े। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण, सतनामी समाज के विभिन्न पदाधिकारी, अखिल भारतीय सतनाम सेना, सर्वसमाज के सदस्यों सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विभिन्न झांकियों, ध्वज-वंदन, सतनाम जय-जयकार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शोभायात्रा का दृश्य अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक रहा। समारोह के अंत में समाज जनों ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सम्मान प्रदान कर उनके मार्गदर्शन व सतत सामाजिक सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में हर्ष, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा।शोभायात्रा सप्त ध्वज वाहको व धर्म गुरु व केबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब की अगुवाई मे शुरू होकर अकोलीरोड, बस स्टैंड, नेताजी चौक से थाना व पुराना नगरपालिका कार्यालय के सामने से होते हुये हरदेवलाल बाबा चौक, महामाया पारा चौक, इंदिरा चौक होते हुवे कालेज चौक स्थित सतनाम मंगल भवन में पहुंची जहां समाज के द्वारा सभा का आयोजन हुआ।जिसमें धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुवेlशोभा यात्रा का जगह जगह विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.