Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह
    Blog

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 24, 2026141 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    आरंग। माता कौशल्या की पुण्यधरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन भी कांवड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं युवराज गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में हजारों कांवड़ियों ने बरसते पानी के बीच यात्रा को आगे बढ़ाया। 71 किलोमीटर की यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर सामाजिक एकता, समरसता, भाईचारे और सद्भाव तथा सावन माह में भगवान भोले नाथ के भक्ति का संदेश दे रही है।दूसरे दिन की यात्रा ग्राम नारा से प्रारंभ होकर भानसोज, जरोद मोड़, छतौना बस्ती, फरफौद, गुखेरा,परसकोल, गुमा, कोसरंगी मोड़, बाना एवं बनरसी होते हुए समोदा पहुंची, जहां कांवड़ियों का रात्रि विश्राम हुआ। रास्तेभर ग्रामीणों और नागरिकों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। जगह-जगह उमड़े जनसमर्थन और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने यात्रा के धार्मिक और सामाजिक संदेश को और व्यापक बनाया।यात्रा के दौरान “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” तथा बोल बम का जयघोष लगातार गूंजता रहा। बारिश और लंबी दूरी भी कांवड़ियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। आस्था, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ कांवड़िए निरंतर आगे बढ़ते रहे।द्वितीय दिवस का विशेष आकर्षण समोदा में आयोजित संध्याकालीन कार्यक्रम रहा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों और सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया तथा यात्रा के सामाजिक और धार्मिक संदेश की सराहना की। समोदा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं सर्व समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Oplus_131072

    छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने उद्बोधन के दौरान कहा कि यह सिर्फ कावड़ यात्रा नहीं ही बल्कि सामाजिक एकता का यात्रा है यह यात्रा विशेष है क्योँकि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेश मनखे मनखे एक समान के संदेश को लेकर हमारे मंत्री और गुरु खुशवंत साहेब जी इस यात्रा को कर रहे है और यह यात्रा ऐतिहासिक है।इसका श्रेय पूरा आरंग विधानसभा को जाता है। इस कावड़ यात्रा के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का जनअभियान है। यात्रा के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और दूरियों को समाप्त कर प्रेम, अपनत्व और समानता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दोनों दिनों में जिस तरह बारिश के बावजूद हजारों कांवड़ियों के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं, वह सामाजिक सद्भाव तथा बाबा बागेश्वर नाथ जी के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता और उत्साह को दर्शाता है। गांव-गांव से मिल रहा जनसमर्थन इस अभियान को और मजबूती प्रदान कर रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास महाराज, समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष छोटे सोनकर,आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,नगर सहित भाजपा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण, सर्व समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण अब समोदा से आरंग की ओर बढ़ेगा, जहां बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग में यात्रा 24 अगस्त को यात्रा का समापन होगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    Vinod GuptaSeptember 23, 202697 Views

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां आरंग | श्री वक्रतुंड…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.