Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026

    आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गणतंत्र दिवस पर महिला किसानों को मिली नई सौगात-NPM शॉप एग्री वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ
    Blog

    गणतंत्र दिवस पर महिला किसानों को मिली नई सौगात-NPM शॉप एग्री वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 27, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गणतंत्र दिवस पर महिला किसानों को मिली नई सौगात-NPM शॉप एग्री वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ

    आरंग। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम कुम्हारी स्थित अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ-साथ NPM शॉप एग्री वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन हुआ।कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक बनर्जी ने ध्वजारोहण कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 10,000 एफपीओ परियोजना के अंतर्गत गठित एक महिला आधारित एफपीओ है, जो वर्ष 2024 से ब्लॉक स्तर पर संचालित हो रही है। कंपनी में क्षेत्र की महिला किसानों की सक्रिय एवं निर्णायक भागीदारी है।कार्यक्रम के दौरान NPM शॉप एग्री वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया गया, जहां किसानों को एक ही स्थान पर कृषि से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनमे कंपनी के प्रमुख रूप से कम कीमत पर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना आधुनिक कृषि उपकरण, ड्रोन एवं नवीन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना किसानों की आय में वृद्धि कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।इस अवसर पर जनपद पंचायत आरंग के सीईओ अभिषेक बनर्जी ने NPM शॉप को ब्लॉक के समस्त किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पहल आने वाले समय में किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने अन्नकूट महिला एफपीओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी टीम को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी।कार्यक्रम में विशेष रूप से एडिशनल सीईओ मारुति राव बीपीएम नीलकमल कश्यप नोडल अधिकारी सुश्री किरण कंवर कंपनी सीईओ हर्षवर्धन गुरु गोस्वामी कंपनी के समस्त डायरेक्टर्स ग्राम कुम्हारी के सरपंच मोतीलाल जगतपाल एवम सभी पंचगण उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों सहित क्षेत्र के अन्य कृषकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस पहल को किसान हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की।समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप नारियल एवं राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से जनपद सीईओ एवं एडिशनल सीईओ को विशेष मोमेंटो प्रदान किया गया।कुल मिलाकर यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, उन्नत कृषि तकनीक और किसान कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम के रूप में सामने आया, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय कृषि को नई दिशा देगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026

    आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

    July 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    Vinod GuptaJuly 11, 202647 Views

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति… आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.