Blog

कांग्रेस का बड़ा आरोप-आरंग में कांग्रेस के विकास कार्यों को अपना नाम दे रही भाजपा-08 महीने में नही हुए एक भी भूमिपूजन कार्य…

कांग्रेस का बड़ा आरोप-आरंग में कांग्रेस के विकास कार्यों को अपना नाम दे रही भाजपा-08 महीने में नही हुए एक भी भूमिपूजन कार्य…

आरंग। प्रदेश में भाजपा सरकार को 08 महीने हो गए है लेकिन आरंग विधानसभा क्षेत्र में अभी तक एक भी भूमिपूजन कार्य नही किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू कुर्रे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य हुए है।भाजपा शासन के पिछले 15 सालो जितना विकास नहीं हुआ था उससे ज्यादा विकास कार्य कांग्रेस के 05 साल के शासन काल में हुआ है। अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम आरंग के जिस छात्रावास और आश्रम का लोकार्पण करने आए थे उसका भूमिपूजन पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा किया गया था।आरंग विधानसभा में कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को भाजपा सरकार अपना नाम दे रही है। प्रदेश और क्षेत्र की जनता मात्र 08 महीनो में ही भाजपा के त्रस्त हो गई है।प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर दिया जिसका बुरा प्रभाव प्रदेश की जनता भुगत रही है।गौठान योजना के बंद होने से प्रदेश के किसान काफी चिंतित है।खुले में घूम रहे मवेशियों की व्यवस्था करने में भाजपा सरकार नाकाम हो गई है।सड़क में बैठे मवेशियों के कारण रोजाना कई लोगो की मौत हो रही है।सरकार के पास इससे निपटने के लिए न तो कोई योजना और नहीं रणनीति है। आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को जवाब देगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button