Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आर.एस.एस. का भव्य पथ संचलन, मार्ग में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत-देशभक्ति से गूंजा वातावरण
    Blog

    आर.एस.एस. का भव्य पथ संचलन, मार्ग में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत-देशभक्ति से गूंजा वातावरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 13, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आर.एस.एस. का भव्य पथ संचलन, मार्ग में हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत-देशभक्ति से गूंजा वातावरण

    Oplus_131072

    आरंग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंदखुरी मंडल द्वारा रविवार को विशाल पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित सन्तोष शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, जिला मिलन मंडली संयोजक एवं मुख्य वक्ता श्रवण साहू ने संगठन के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रेरक उद्बोधन दिया।सुबह निर्धारित समय पर संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में निर्धारित स्थल पर एकत्र हुए। राष्ट्रगीत और प्रार्थना के पश्चात अनुशासनबद्ध पंक्तियों में पथ संचलन प्रारंभ हुआ। बैंड की देशभक्ति धुनों और स्वयंसेवकों के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभावना से गूंज उठा।पथ संचलन के दौरान महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने तिलक कर जलपान की व्यवस्था भी की, जिससे कार्यक्रम में सहभागिता और उत्साह देखने को मिला।मुख्य वक्ता श्रवण साहू ने कहा कि “संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और सेवा की भावना को सशक्त बनाना है। स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें।मुख्य अतिथि पंडित सन्तोष शर्मा ने कहा कि संघ के कार्यकर्ता देश की रीढ़ हैं, जो समाज में एकता, संस्कार और सेवा का संदेश देते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।पथ संचलन के समापन पर प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने चंदखुरी मंडल में देशप्रेम और एकता का संदेश प्रसारित किया।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं-आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

    Vinod GuptaJune 24, 2026374 Views

    गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब-कहा सतनामी समाज की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.