आरंग युवा एवं खेल संगठन के अंतर्गत एक और खेल क्लब हुआ शामिल-इन्होंने किया शुभारम्भ….

आरंग।आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों में एक और खेल को सम्मिलित किया गया.आरंग नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोशले,पार्षदनरेंद्र लोधी,संतोष लोधी,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन की उपस्थिति में आरंग नेटबॉल क्लब का शुभारंभ किया गया.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि संगठन के योजनाओं के तहत आरंग विधानसभा को खेल क्षेत्र में पूरे देश प्रदेश के साथ साथ विदेशो में भी एक पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है.संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं में आरंग विधानसभा को गौरवान्वित कर रहे हैं.आरंग नेटबॉल क्लब से भी बहुत जल्द खिलाड़ी उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर खेल क्षेत्र में आरंग विधानसभा को एक केंद्रबिंदु बनाएंगे.सभी जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आरंग युवा एवं खेल संगठन की सराहना भी किया और सदैव सहयोग करने की बात कही.इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मॉन्टेक्स बॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संतोष निर्मलकर,आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेन्द्र चन्द्राकार,सचिव मनीष सोनकर, विजय साहू, प्रकाश पाल, सोमनाथ लोधी,दीपा अजगरा, शोभा लोधी,हिमांशु लोधी,वैभव निषाद,गुंजन वर्मा,रघुवीर साहनी, तुलसी लोधी,संध्या धृतलहरे,नटवर निषाद सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित थे.
विनोद गुप्ता-आरंग


