आरंग में मरीजो को फल वितरण कर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन…

आरंग। बृजमोहन अग्रवाल, सासंद रायपुर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिवस के अवसर पर आज 01 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में आई.सी.यू. , जनरल वार्ड के मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ संदीप जैन ने मिल रहे समुचित चिकित्सा के संबंध में मरीजों से चर्चा भी कर उनसे हाल चाल भी जाना।

इस अवसर पर देवनाथ साहू अध्यक्ष भा.ज.पा. मंडल, हिरामन कोसले उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, अशोक चंद्राकर मण्डल महामंत्री भा.ज.पा., पार्षद पुष्कर साहू, वीरेन्द्र कंडरा, पार्षद प्रतिनिधि डॉ तोषण साहू, विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर, संतोष चंद्राकर, दिलीप जलछत्री, तुलाराम साहू, सुशील जलछत्री, सतीश जलछत्री,खूबचंद साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, नागेंद्र विश्वकर्मा, चमन सिन्हा, सूर्यकांत खेलन,कामता पाल, एवम् स्वास्थ विभाग के सालिक नवरंगे, महेश चंद्राकर व स्टाफ़ सहित बीजेपी के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
विनोद गुप्ता-आरंग


