आरंग में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत अंतरिक्ष ज्ञान अभियान का आयोजन-बच्चो को मिल रहा है अंतरिक्ष ज्ञान की जानकारी…

आरंग।पीएम श्री अरुंधती देवी स्कूल आरंग में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत पीएम श्री अरुंधती देवी स्कूल आरंग में प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत अंतरिक्ष ज्ञान अभियान अभियान की टीम पहुंची, कलेक्टर के निर्देशन मे यह कार्यक्रम चल रहा है, जिसमे युक्त टीम स्कूलों मे जाकर अंतरिक्ष ज्ञान की जानकारी देती है। इस अवसर पर विवेक शर्मा (प्रशिक्षक) एवं राजेश कुमार (सह प्रशिक्षक) ने बच्चों को अंतरिक्ष, उपग्रह, टेलिस्कोप, अंतरिक्ष यात्री आदि के विषय मे जानकारी दी। प्राचार्य हरीश शर्मा ने कहा कि बच्चों ने खूब रुचि के साथ इस कार्यक्रम मे हिस्सा लिया, यह उनके सोच को एक नई दिशा देगा। व्याख्याता पी मार्टिन मनोज शर्मा एवं युवराज मिश्रा ने कार्यक्रम के संचालन मे विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर व्याख्याता विकास पाठक, तरन्नुम अख्तर, गुंजा, वामिका फिरदौस, रोहन चंद्राकर, शिनि मैथ्यू (एच एम) कनकलता वर्मा (एच एम) आदि उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




