Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा संपन्न-विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं पर लगी मुहर
    Blog

    आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा संपन्न-विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं पर लगी मुहर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा संपन्न-विकास कार्यों और टेंडर प्रक्रियाओं पर लगी मुहर..

    ​आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग की महत्वपूर्ण सामान्य सभा की बैठक बुधवार को परिषद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आरंग शहर के विकास, आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों और जनहित से जुड़े 23 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय सर्वसाम्मति से लिए गए।​बैठक की शुरुआत गणतंत्र दिवस पर हुए व्यय की पुष्टि के साथ हुई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु विभिन्न टेंडर प्रक्रियाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कुशल और अकुशल श्रमिकों की व्यवस्था, जल प्रदाय, सफाई और निर्माण सामग्री की जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से खरीदी, फिल्टर प्लांट, पंप मरम्मत और 5 लाख तक के लघु निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रण।बैठक में शहर के वार्डों और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई।केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणा के अनुरूप ​वार्ड क्र. 06 में स्थित खेल मैदान का नाम ‘राजा मोरध्वज खेल परिसर’ करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। ​वार्ड क्र. 12 और 13 में सी.सी. रोड निर्माण के स्थल परिवर्तन और नए निर्माण कार्यों को लेकर तकनीकी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, तालाबों को लीज पर देने और व्यापार अनुज्ञप्ति (Trade License) शुल्क की दरों के निर्धारण पर भी चर्चा की गई।बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही, 15वें वित्त योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों और अध्यक्ष/पार्षद निधि से होने वाले कार्यों के न्यूनतम दरों पर भी चर्चा की गई। ​मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों पर कार्यवाही की समीक्षा की और परिषद के निर्णयों को पारदर्शिता के साथ लागू करने की बात के साथ अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,पार्षद नरेन्द्र लोधी,मानमती राकेश सोनकर,पुष्कर साहू,संतोष लोधी,विरेन्द्र कंड़रा,सुनीता विनायक धुरंधर,चितरेखा विक्रम परमार,सेवती तोषण साहू,शरद गुप्ता, खिलावन निषाद, समीर सगीर गोरी, दीक्षा सूरज सोनकर,ईश्वर पटेल, खुशबु राकेश शर्मा उमाकांत यादव सहित नगर पालिका के इंजीनियर केशनाथ साहू सहित नगर पालिका के स्टाफ बैठक में उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.