Blog

आरंग कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद का गठन-ये बनी अध्यक्ष…

आरंग कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद का गठन-ये बनी अध्यक्ष…

आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में हिंदी साहित्य परिषद् का गठन आज 08 अक्टूबर को किया गया। जिसके पदाधिकारीयो का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष- कु. लक्ष्मी मिर्धा (एम. ए० तृतीय सेमे.) उपाध्यक्ष – कु. तारिणी साहू (एम. ए० प्रथम सेमे) सचिव – कु .कल्याणी मानिकपुरी (बी.ए.3) सह सचिव कु .अंशिका शर्मा (बी.ए.2) सभी हिंदी साहित्य के विद्यार्थी इसके सदस्य बनाये गये।इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ० के० एन. शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. एल० पी० शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए भाषा साहित्य और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था प्रमुख डॉ. के. एन. शर्मा ने हिंदी और उसकी उपयोगिता पर अध्यक्षीय उद्‌बोधन देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होने हिंदी में रोजगार के अवसर को भी बताया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी के सहा० प्राध्यापक पीयुष टाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महा० के शैक्षणिक स्टाफ, रा.से. यो कार्य.अधि धर्मेन्द्र घृतलहरे, ज्ञानेश शुक्ला, मनोहर मारकण्डे, एवं अन्य सदस्य व स्नातकोत्तर विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button