Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के आत्मानंद स्कुल का कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण-इन मुद्दों को लेकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…
    Blog

    आरंग के आत्मानंद स्कुल का कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण-इन मुद्दों को लेकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के आत्मानंद स्कुल का कांग्रेस कमेटी ने किया निरीक्षण-इन मुद्दों को लेकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

    ​आरंग |​आज आरंग नगर में रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं शहर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आरंग नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES) का विशेष निरीक्षण किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा आरंग शहर कांग्रेस कमेटी ने एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरिक्षण के दौरान में स्कूल की बदहाल स्थिति और शासन द्वारा हो रही अनदेखी की गंभीर तस्वीरें सामने आईं।उन्होंने बताया कि स्कूल की बुनियादी सुविधाओं के तहत छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए रखे गए कुर्सी और टेबल पूरी तरह टूटे-फूटे मिले, जिससे बच्चों को पढ़ाई में भारी असुविधा हो रही है। स्कूल के शौचालय गंदगी से लबालब भरे पड़े हैं। वहां से उठ रही असहनीय बदबू के कारण खड़ा होना भी मुश्किल है, लेकिन मासूम बच्चे मजबूरी में उसी गंदगी के बीच शौचालय का उपयोग करने को विवश हैं।उन्होंने ​शिलालेख पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बताया कि निरीक्षण मे सामने आया कि पूर्व मंत्री डॉ. शिव डहरिया के नाम वाले शिलालेख (पत्थर) पर पेपर चिपकाकर उसे ढंक दिया गया है ताकि उनका नाम न दिखे जो संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।निरिक्षण में शामिल जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं प्रतिनिधियों ने अव्यवस्था पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी कदम था, जिसे वर्तमान भाजपा शासन में बर्बाद किया जा रहा है। महापुरुषों और जनसेवकों के नाम वाले शिलालेखों को ढंकना ओछी राजनीति है। स्कूल की गंदगी और टूटा फर्नीचर शासन की उदासीनता को बता रहा है।कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया और शिलालेखों से छेड़छाड़ बंद नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।निरीक्षण में मुख्य रूप से कोमल साहू (ब्लॉक अध्यक्ष, आरंग ग्रामीण), खिलावन निषाद (ब्लॉक अध्यक्ष, आरंग शहर), सजल चंद्राकर (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), हीरामन साहू, मंगल मूर्ति अग्रवाल, दिलीप चंद्राकर, समीर गोरी (पार्षद), ईश्वर पटेल (पार्षद), भारत लोधी (मंडल अध्यक्ष), पोषण साहू (मंडल अध्यक्ष), दीपक चंद्राकर, चम्मन कोशले, राजेश्वरी साहू, आचु देवांगन, मोरध्वज साहू, जय डहरिया, डालू, विवेक जलक्षत्री सहित आरंग कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पार्षदगण, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस के सदस्य और स्कूल प्रबंधन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    Rekhraaz SahuAugust 11, 20265 Views

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.