Blog

अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक महिला को आरंग पुलिस ने किया गिरप्तार…..

अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक महिला को आरंग पुलिस ने किया गिरप्तार…..

आरंग।अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक महिला को आरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंग कालेज चौक के पास से आरोपीया तरीका देवार पति जुगनू देवार उम्र 47 वर्ष निवासी कॉलेज चौक आरंग थाना आरंग जिला रायपुर को अवैध रूप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर घटना स्थल पहुंचकर रेड़ कार्यवाही किया गया।जाँच के दौरान तरीका देवार के कब्जे से एक सफ़ेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे रखे 48 पौवा देसी मदिरा मसाला शराब किमती 5280 रू0 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी तरीका देवार के विरूद्ध अप0क्र0 451/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 06.08.2025 को गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में केन्द्रिय जेल रायपुर रवाना किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button