Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अपना घर आश्रम गोढ़ी में सेवा और संवेदना के रंगों संग मना होली उत्सव
    Blog

    अपना घर आश्रम गोढ़ी में सेवा और संवेदना के रंगों संग मना होली उत्सव

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 3, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपना घर आश्रम गोढ़ी में सेवा और संवेदना के रंगों संग मना होली उत्सव

    Oplus_131072

    आरंग।मानव सेवा के संकल्प के साथ संचालित ग्राम गोढ़ी स्थित अपना घर आश्रम में इस वर्ष होली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, आत्मीयता और भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। यहां रंगों का यह उत्सव केवल परंपरा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, समर्पण और अपनत्व की अनूठी मिसाल बन गया।गौरतलब है कि इसी आश्रम में विगत 03 जनवरी को सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहुंचकर प्रभुजियों के साथ समय व्यतीत किया था। उस दौरान भी भजन-संगीत, नृत्य एवं आत्मीय संवाद के माध्यम से आश्रम की सेवा भावना को सराहा गया था। फोरम के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने संस्थापक गोपाल प्रसाद अग्रवाल को “देव पुरुष” की संज्ञा देते हुए आश्रम की सेवाओं को समाज के लिए आदर्श बताया था।इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए होली का आयोजन भी आत्मीय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के पदाधिकारी गोपालप्रसाद सुल्तानिया, राजकुमार नागपाल एवं राजकुमार अग्रवाल सहित समस्त सेवासाथी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में बिरेन्द्र अग्रवाल ने सहभागिता निभाई। सभी ने प्रभुजियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ रंगों की खुशियां साझा कीं।भजन-संगीत और नृत्य के बीच प्रभुजियों के चेहरे पर झलकती मुस्कान ने वातावरण को भावुक बना दिया। सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में सभी ने मिलकर एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरने का संकल्प लिया।भोजन प्रसादी की व्यवस्था करते हुए बिरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रभुजियों के साथ होली मनाना उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है। यहां आकर सेवा का वास्तविक अर्थ समझ में आता है और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसादी वितरण एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। आश्रम परिवार ने संदेश दिया कि सच्ची होली वही है, जब हम अपने रंग दूसरों की खुशियों में घोल दें और समाज के वंचित वर्ग के जीवन में मुस्कान लाने का प्रयास करें।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 24, 2026129 Views

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.