Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन-सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेद से ऊपर उठकर काम करने किया प्रेरित
    Blog

    हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन-सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेद से ऊपर उठकर काम करने किया प्रेरित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 19, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन-सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेद से ऊपर उठकर काम करने किया प्रेरित

    आरंग। संघ शताब्दी वर्ष में केंद्र के सात कार्यक्रम में से दूसरा कार्यक्रम कोरासी उप खण्ड के कोरासी मंडल के ग्राम कोरासी में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।जिसमें 09 गांवों से अत्यधिक संख्या में मातृशक्ति वरिष्ठ नागरिक और बच्चों ने इस हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ में सुवा नृत्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारंभ किया गया फिर बाद में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पटेल सरपंच ग्राम कोरासी, मातृ शक्ति श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग मुख्य वक्ता संतोष शंख बौद्धिक प्रमुख (रायपुर ग्रामीण जिला) के द्वारा भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मातृशक्ति वक्ता श्रीमती राजेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग ने पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डाला और कहा पर्यावरण,कुटुंभप्रबोधन, सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य बोध,स्वदेशी पर्यावरण, कुटुंभप्रबोधन, सामाजिक समरसता,नागरिक कर्तव्य बोध,स्वदेशी के बारे में बताया हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए प्लास्टिक का कम करना ,पानी बचाना है। मुख्य अतिथि राकेश पटेल सरपंच ग्राम कोरासी के द्वारा हिंदुत्व के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को संगठित होकर रहना पड़ेगा हमारे धर्म हमारे संस्कृति को बचाना पड़ेगा । मुख्य वक्ता संतोष शंख बौद्धिक प्रमुख रायपुर ग्रामीण जिला द्वारा भारत के इतिहास के गौरव शाली परंपरा को याद दिलाते हुए सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण मुगलों द्वारा किए गए प्रहार अत्याचार नालंदा विश्वविद्यालय तक्षशिला विश्वविद्यालय में किए गए हमारे संस्कृतिक धरोहर के बारे में बताया कैसे 6 माह तक जलते हुए छोड़ दे गया और हिंदू समाज की शून्यता पर प्रकाश डाला और हिंदू समाज की जागरण और भारत की गौरवगाथा का गुणगान किया कैसे हमारे देश के वीर सपूतो ने साधु संत ऋषि मुनियों ने हमारे देश की आन बान शान के लिए अपने जीवन का त्याग किया देश के वीरांगना झांसी की रानी पद्मावती ने अपनी सतीत्व और देश की शान की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी 1925 से लेकर आज तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र की एकता अखंडता एवं हिंदू जागरण के लिए राष्ट्र की रक्षा के लिए हिंदू सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए लगातार संघ के स्वयंसेवकों एवं प्रचारको ने अपने जीवन की आहुति दे दी और आज भी इस पुनीत कार्य में संघ के स्वयंसेवक लगे हुए हैं गांव-गांव बस्ती – बस्ती हिंदू जागरण का अलख जगा रहे हैं। इन सभी विषयों पर प्रकाश डाला गया। पंच परिवर्तन के विषय के सामाजिक समरसता पर बल देकर कहा हमे जातिगत भेद से ऊपर उठकर काम करना है परम पूज्य गुरु घासीदास के कहे गए वचनों को याद दिलाया मनखे – मनखे एक समान सतनामी शब्द का अर्थ बतलाया की सत्य का नाम का आचरण करने वाला ही सतनामी होता है सतनामी समाज को गुरुजीविंद सिंह के वंशज बताया और क्षत्रिय के वंशज बताया। आज के बच्चों को मोबाईल से दूर रहने की सलाह दिया,सीमित उपयोग करने को कहा और संघ शताब्दी वर्ष में देश की अंतिम इकाई ग्राम से परिवार परिवार से प्रत्येक व्यक्ति तक संघ को पहुंचना चाहता है,संघ मतलब हिंदुत्व की भाव, देश प्रेम, राष्ट्र प्रेम जगाना ,मेरा गांव मेरा देश ऐसा भाव जागृत कराना चाहता है। अन्य गांवों से आए हुए प्रबुद्धजनों और कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का भारत माता का छाया चित्र देकर सम्मान किया अंत में भारत माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण के बाद कोरासी उप खण्ड के कार्यवाह निखिल मानिकपुरी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202651 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.