स्वास्थ-विश्व रेबीज दिवस 2024-लोगों को रैबीज के प्रति जागरूक कर दी गई बचाव के उपायों की जानकारी..

आरंग। विश्व रेबीज दिवस 2024 “Breaking Rabies Boundaries” यह संदेश देता है कि वन हेल्थ सभी के लिए है, न कि केवल कुछ लोगों के लिए। हमारे पास रैबीज जैसी प्राचीन और घातक बीमारी के चक्र को समाप्त करने के लिए पर्याप्त टीके, दवाएं, उपकरण और तकनीकें मौजूद हैं। एकजुट होकर हम रैबीज को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं।विश्व रेबीज दिवस 2024 के अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंदिरहसौद में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजयलक्ष्मी अनंत व डॉ संजय नवल सर,(प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) व अन्य स्टाफ के उपस्थिति में समस्त मरीजों के साथ विश्व रैबीज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को रैबीज के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बचाव के उपायों की जानकारी दी गई, ताकि वे इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रह सकें। साथ ही, रैबीज से जुड़े पुराने अंधविश्वासों को दूर करने के लिए भी शिक्षा दी गई, ताकि लोग वैज्ञानिक और तर्कसंगत तरी उपचार को समझ सकें।
विनोद गुप्ता-आरंग

