Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संकुल प्राचार्य एवं सीएसी ने किया इस स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण-शैक्षणिक स्तर का लिया जायजा
    Blog

    संकुल प्राचार्य एवं सीएसी ने किया इस स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण-शैक्षणिक स्तर का लिया जायजा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संकुल प्राचार्य एवं सीएसी ने किया इस स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण-शैक्षणिक स्तर का लिया जायजा

    Oplus_131072

    आरंग। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय गुखेरा, शासकीय प्राथमिक शाला कलई का संकुल खमतराई की प्राचार्य श्रीमती टिकेश्वरी चंद्राकर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक (सीएसी) हरीश दीवान भी उनके साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के मुख्य बिंदु प्राचार्य चंद्राकर मैडम ने विद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य रूप से दैनिक दस्तावेज़ों जैसे डेली डायरी और कालखंड (पीरियड) व्यवस्था का निरीक्षण किया।बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जाँच की विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके शैक्षणिक स्तर को जानने का प्रयास किया।दिए गए आवश्यक निर्देश——————
    निरीक्षण के उपरांत, प्राचार्य चंद्राकर मैडम ने विद्यालयीन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। इनमें छात्रवृत्ति वितरण, विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और आगामी केंद्रीयकृत परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल थे।
    संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आपसी सामंजस्य और सहयोग से ही शिक्षा गुणवत्ता स्तर को निरंतर बढ़ाने का सतत प्रयास किया जाना चाहिए।” उन्होंने हाल ही में शुरू की गई एफ.एल.एन. (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) गतिविधियों का भी जायजा लिया और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।यह निरीक्षण शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और उसमें अपेक्षित सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान पाठक गण लक्षण लहरी ,अरविंद वैष्णव व के के साहू, शिक्षक गण राम नारायण कन्नौजे,नोहर लाल यादव, विमला चौहान,नीलू देवांगन,प्रभा जलक्षत्रि एवं मध्यान भोजन स्व सहायता समूह डिगेश्वरी यादव,सीमा यादव, ललिता यादव,पूजा यादव एवं बच्चों की सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.