श्री कृष्ण जन्मोत्सव-सर्व यादव समाज ने निकाला भव्य शोभा यात्रा-श्री कृष्ण के लीलाओं को स्मरण कर दिया ये सन्देश….

आरंग। सर्व यादव समाज आरंग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना पश्चात विशाल शोभायात्रा निकली गई। प्रसिद्ध रावत नाचा , धूमाल, भगवान राधा कृष्ण मनमोहक झाकियां शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षक रहा।शोभा यात्रा यादव समाज भवन अवंती बाई चौक से निकल कर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः यादव समाज भवन अवंती बाई चौक में समाप्त हुआ। मंचीय कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाराम यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में यादव समाज के प्रदेश पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।अतिथियो ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान् श्री कृष्ण की लीलाओं को स्मरण करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीला से हमें जीवन जीने की कला सिखाई है। महाभारत में श्री कृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़ने का संदेश दिया। अन्याय के खिलाफ लड़ना ही सबसे बड़ा धर्म है। भगवान श्री कृष्ण ने हमें कर्म की प्रधानता की शिक्षा दी है।समापन अवसर में यादव समाज आरंग के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने इस सफल आयोजन के लिए भाइयों बहनों व समाज के वरिष्ठ जनों को धन्यवाद प्रगट किया तथा समाज के संरक्षक जी. एस. यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

