Blog

विशेष-08 अप्रेल को 2024 का पहला सूर्यग्रहण-आइये जानते है ग्रहण का समय और विभिन्न राशियो पर इसका प्रभाव….

विशेष-08 अप्रेल को 2024 का पहला सूर्यग्रहण-आइये जानते है ग्रहण का समय और विभिन्न राशियो पर इसका प्रभाव….

आरंग। वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण होगा जिसको खग्रास सूर्य ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है. ऐसे में सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं पड़ती है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है।ऐसे में ये पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जाता है।सोमवार यानी 8 अप्रैल को लगने जा रहा रहा ये सूर्य ग्रहण हमारे देश में नजर नहीं आएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य ग्रहण जिस समय लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। आइये जानते है आरंग नगर के ज्योतिर्विद पं.अजीत कमल नारायण शर्मा से सूर्य ग्रहण के बारे विस्तृत जानकारी–जैसे कि जनसामान्य को विदित है कि इस वर्ष के प्रारंभ में ही सूर्यग्रहण लग रहा है।यह ग्रहण मीन राशि में रेवती नक्षत्र पर पड़ रहा है।यह सम्पूर्ण सूर्यग्रहण है।यद्यपि यह भारत मे अदृश्य एवं अमान्य है परन्तु सूर्य पर ग्रहण के प्रभाव फल से सावधानी आवश्यक है क्योंकि ग्रहण कोई भी हो हम उसके सकारात्मक एवम नकारात्मक प्रभाव से नही बच सकते चाहे पृथ्वी के किसी भी छोर में क्यों न हों।ग्रहण काल-भारतीय समय अनुसार सूर्यग्रहण 8 अप्रैल 2024 की रात्रि 9:12 पर प्रारंभ होगा, रात्रि 11:47 को मध्य में होगा और रात्रि 2:22 को इसकी मुक्ति होगी।ग्रहण काल का राशियों पर प्रभाव-इस सूर्यग्रहण में वृष,मिथुन,तुला एवम मकर राशि वालो को लाभ होने की संभावना अधिक है। कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सम भाव में होगा।मेष,सिंह और धनु राशि के लिए नकारात्मक होगा,ये राशि वालों को शरीर संबंधित समस्या होने की अधिक संभावना है सावधान रहें। विशेष रूप से सूर्य एवं महादेव के मंत्रों के जप से सारी समस्याओं से राहत प्राप्त होगा।क्या करें क्या न करें- ग्रहण काल मे विशेष रूप से साधना, मंत्र जाप एवम ईश्वर स्मरण का विधान माना गया है।ग्रहण से पूर्व शुद्धि पश्चात मंत्र जप करें एवं ग्रहण पूर्ण होने के पश्चात सूर्य संबंधित दान (गेहूं,ताम्बा, आटा, गुड़ आदि)का दान अवश्य करें लाभ होगा। गर्भवती महिलाये भी निर्भय होकर भगवान शिव के नाम का जप करें लाभकारी होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button