विभाजन की विभीषिका पर आज 14 अगस्त को विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन..

आरंग।राष्ट्रीय एवम प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा स्तरीय विभाजन की विभीषिका एवम प्रदर्शनी का आयोजन आज 14 अगस्त को सदभावना भवन आरंग में दोपहर 1:30 बजे किया गया है। आरंग बीजेपी मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम मे विधायक गुरु खुशवंत साहेब , जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, पुर्व विधायक संजय ढीढी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।साथ ही भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा में निवासरत प्रदेश, जिला एवम मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ,पार्षद, छाया पार्षद, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम समस्त कार्यकर्ता एवं आम जनो को भी आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग

