विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सौपा सहायता राशि का चेक…

आरंग।विधायक गुरु खुशवंत साहेब द्वारा ग्राम बंगोली के पास हुए हृदयविदारक एवं दुखद सड़क दुर्घटना में मृतकों के संबंधित परिजनों को राज्य शासन के घोषणा के अनुरूप सहायता राशि आज उनके निवास स्थान पर जाकर ससम्मान सौंपी गई। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।आपको बता दे की राज्य सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय घटना के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए इस दुर्घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगतों के परिजनों को 05–05 लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों को 50–50 हजार देने की घोषणा की थी। हादसे में 13 लोगो की जाने गई थी। जिसमे आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम 03 मृतक ग्राम चटौद एवं 01 मृतक ग्राम नगपुरा के थे। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत ने कहा कि सरकार की यह पहल न केवल आर्थिक संबल है, बल्कि यह विश्वास दिलाने का प्रयास है कि इस कठिन समय में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
विनोद गुप्ता-आरंग


