रजत पदक जीतने वाले इन 05 खिलाड़ियों का आज आरंग पहुचने पर होगा भव्य स्वागत-आप भी होइये शामिल…

आरंग। नेपाल में अयोजित 10वी साउथ एशियन मॉन्टेक्स बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में आरंग क्रिकेट क्लब के रजत पदक जीतने वाले 05 खिलाड़ियों का आज 26 अप्रेल को आरंग आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया जायेगा। आरंग खेल संगठन के प्रमुख अमन साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 05 खिलाडी सोमनाथ लोधी, गोपी पाल, अक्षत साहू,वीर मानिकपुरी, जितेश्वर सिंह ने भारतीय मोंटेक्स बॉल क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हुए रजत पदक जीतकर आरंग लौट रहे हैं। इन खिलाड़ियों का स्वागत बस स्टैंड आरंग में आज शाम 5.30 किया जायेगा।गौरव पूर्ण इस क्षण को सफल बनाने के लिए सभी खेल प्रेमी, नगरवासी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


