Blog

ब्रेकिंग-राज्य शासन की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी-बदले गये आरंग विधानसभा क्षेत्र के चारो नपा के CMO….

ब्रेकिंग-राज्य शासन की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी-बदले गये आरंग विधानसभा क्षेत्र के चारो नपा के CMO….

आरंग। राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी सर्जरी की है जिसके चलते आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चारो नपा के CMO बदले गये है।राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन तत्काल प्रभाव से अन्यत्र पदस्थ किया गया है।खबर छत्तीसगढ़ आरंग नगर पालिका परिषद के CMO होरी सिंह ठाकुर का स्थानांतरण रोहंसी कर दिया गया है उनकी जगह खेल कुमार पटेल आरंग नपा के CMO होंगे।इसी प्रकार मंदिरहसौद नपा के अमरनाथ दुबे की जगह श्रीमती पूजा पिल्लै की पदस्थाना की गई है। चंदखुरी नपं में अंकुल राम तथा समोदा नपं में श्रीमती शीतल चंद्रवंशी की पदस्थाना की गई।समोदा के वर्तमान CMO केश राम साहू को फिंगेश्वर तथा चंदखुरी के वर्तमान CMO हेमंत वर्मा को जामुल भेजा गया। एन लोकसभा चुनाव के पूर्व एक साथ चारो CMO को बदला जाना राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button