Blog

ब्रेकिंग-आरंग में शुरू हुआ व्यवहार न्यायालय-इन्होंने किया उद्घाटन-आप भी देखिये न्यायालय की एक झलक….

ब्रेकिंग-आरंग में शुरू हुआ व्यवहार न्यायालय-इन्होंने किया उद्घाटन-आप भी देखिये न्यायालय की एक झलक….

आरंग। आरंग तहसील में आज 02 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय उद्घाटन न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (सी.जी.) द्वारा वर्चुअली किया गया।

न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश, जिला- रायपुर (छ.ग.) की आभासी उपस्थिति में सोमवार 2 दिसंबर, 2024 को प्रातः 10:00 नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, आरंग, जिला- रायपुर (छ.ग.) में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के प्रथम न्यायधीश शिवेंद्र कुमार टेकाम उनके स्टाफ़ तथा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button