ब्राह्मण समाज आरंग के नई कार्यकारणी का हुआ गठन-ये बने नये अध्यक्ष

आरंग। ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा आगामी दो वर्षों के लिए नव पदाधिकारी का चयन किया गया। ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्यों की सर्व सहमति के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष – प्रद्युम्न शर्मा, उपाध्यक्ष -ध्रुव कुमार शुक्ला, सचिव – तिलक शर्मा, सहसचिव – सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष – नितिन मिश्रा का चयन हुआ। पदभार का ग्रहण कर आगामी त्योहारों एवम समाज का उद्धार आदि विषयों पर ग्रहण चर्चा की गई। तत्पश्चात युवा ब्राह्मण समाज कार्यकरिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष – अविरल शुक्ला, उपाध्यक्ष – सोमेश चौबे, सचिव – गोपाल शुक्ला, सहसचिव – मयंक दुबे, कोषाध्यक्ष – सुमित शर्मा का चयन हुआ। सभी पदाधिकारी ने अपने कर्तव्यों का वहन करने का शपथ लिया तथा समाज की भलाई और विस्तृत योजना के लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के सभी बच्चे युवा और वृद्ध उपस्थित रहे और आशीर्वाद प्रेषित किया।
विनोद गुप्ता-आरंग


