बड़ी खबर-होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस ने शुरू की असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही-05 आरोपी दबोचे गये…

आरंग। होली त्यौहार सद्भावना पूर्वक मनाये जाने की अपील के साथ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम द्वारा असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही भी की जा रही है।थाना आरंग के क्षेत्र अंतर्गत होली के पूर्व अशांति फैलाने वाले 05 लोगो के ऊपर कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया की धारा 151/ 107 116(3) जा. फ़ौ के आरोपी त्रिलोचन निषाद पिता अनुत राम निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन पारागांव थाना आरंग एवं धारा 151 107, 116(3 ) जा. फ़ौ के आरोपी 1) देवराज पाल पिता संतोष पाल उम्र 23 साल, 2)देवानंद पाल पिता मोहन पाल उम्र 31 साल, 3)दिनेश उर्फ मोनू पाल पिता मोहन पाल उम्र 27 साल सखियां परागांव थाना आरंग जिला रायपुर तथा धारा 151/ 107,116 (3)जा फ़ौ. के आरोपी अजय टोंड्रे पिता तुलाराम टोंड्रे उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम अकोली खुर्द थाना आरंग जिला रायपुर के खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग
