Blog

बड़ी खबर-विधायक के प्रयास से आरंग विधानसभा के 19 ग्राम पंचायतो में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृति-देखिये सूची….

बड़ी खबर-विधायक के प्रयास से आरंग विधानसभा के 19 ग्राम पंचायतो में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मिली स्वीकृति-देखिये सूची….

आरंग। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से 19 नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है।महात्मा गांधी नरेगा,15वां वित्त/अन्य एवं महिला बाल विकास विभाग के साथ अभिसरण कर आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किये जाने हेतु स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र में 19 ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रत्र क्रमांक No. 11/4/2021-CD. | दिनांक 01.08.2022 के अनुसार प्रति भवन लागत राशि 11.69 लाख रू. में से मनरेगा अभिसरण अंतर्गत राशि रू. 8.00 लाख महिला बाल विकास विभाग द्वारा रूपये 2.00 लाख व्यय किया जाना निर्धारित है। राशि रू. शेष 1.69 लाख रूपये 15वां वित्त आयोग मद (कोई अन्य अनटाईड मद) से व्यवस्था की जानी है। रायपुर जिले के 68 आंगनबाड़ी भवन कार्य को मानक तकनीकी प्राक्कलन के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आपको बता दे की विधायक गुरु खुशवंत ने विधानसभा चुनाव जीतने के पश्चात आभार रैली के दौरान आम सभा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर मजबूत कदम उठाने का वायदा किया था।विधायक ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए बताया कि आरंग विधानसभा को बेहतर से बेहतरीन बनाने और शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने हर सार्थक प्रयास किया जा रहा है। देखिये स्वीकृत सूची

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button