बड़ी खबर-ग्राम गुदगुदा के इस युवक ने CG-PSC में लहराया परचम-इस पद के लिए हुआ चयनित….

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमेठी के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुदगुदा के युवक विनोद बांधे का चयन राज्य कर निरीक्षक अधिकारी के रूप हुआ है।महज 14 साल की उम्र में ही पिता स्व. दाऊलाल बांधे का साया छूट जाने के बाद भी छोटे से किसान परिवार में जन्मे विनोद बांधे को उनकी माता पुष्पा बांधे व छोटे भाई ने किसानी मेहनत मजदूरी कर पढ़ाया लिखाया और विनोद ने अपने कठिन मेहनत परिश्रम से CGPSC क्लियर कर राज्य कर निरीक्षक अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने गाँव के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विनोद के चयन होने पर परिवार में दोस्तों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण जनों एवं गांव के उप सरपंच राहुल कुर्रे ने ग्राम गुदगुदा एवं समाज का नाम रोशन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विनोद गुप्ता-आरंग


