बड़ी खबर-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कल 23 फ़रवरी को आरंग आगमन-इस कार्यक्रम में होंगे शामिल…

आरंग।संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर समिति रविदास नगर आरंग द्वारा 02 दिवसीय संत शिरोमणी सतगुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन 23 फरवरी से किया जा रहा है। संरक्षक ध्रुव कुमार मिर्धा तथा जयंती समिति के अध्यक्ष सुनील अजगरा ने उक्त जानकारी देते बताया कि रविदास नगर आरंग में गुरु रविदास जी का भव्य कलश शोभायात्रा एवं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा 23 फरवरी 2024, शुक्रवार दोपहर 03 बजे मंदिर प्रांगण से निकलेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री.छ.ग. शासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश चौधरी मंत्री – वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांखिकीय विभाग, छ.ग. शासन करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब विधायक- विधानसभा आरंग सहित श्याम नारंग अध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण, के.के. भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता, विजय मेहरा कार्यकारी अध्यक्ष सर्व रविदास समाज छ.ग., राजेश साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद आरंग, अभिषेक राजा तम्बोली अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग, सुरज लोधी पार्षद नगर पालिका परिषद, आरंग, शंकर जलक्षत्री पार्षद नगर पालिका परिषद, आरंग, श्रीमती सीमा नरेन्द्र लोधी पार्षद नगर पालिका परिषद, आरंग उपस्थित रहेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग
