Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026

    आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन

    October 16, 2026

    इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-इन मांगों को लेकर आज 24 अक्टूबर को शिक्षक रहेंगे हड़ताल-होंगे धरना प्रदर्शन में शामिल
    Blog

    बड़ी खबर-इन मांगों को लेकर आज 24 अक्टूबर को शिक्षक रहेंगे हड़ताल-होंगे धरना प्रदर्शन में शामिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-इन मांगों को लेकर आज 24 अक्टूबर को शिक्षक रहेंगे हड़ताल-होंगे धरना प्रदर्शन में शामिल

    आरंग। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर रायपुर जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग 05 सूत्रीय मांगो के अलावा प्राथमिक व माध्यमिक शाला मे प्रधान पाठक मे शीघ्र पदोन्नति के लिए आज हड़ताल मे रहेंगे।शिक्षा मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला, हेम कुमार साहू,भानु प्रताप डहरिया,हरीश दीवान,छोटू राम साहू ने संयुक्त रुप से बताया है कि कल राज्य के सभी जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन करना था लेकिन रायपुर जिले मे रायपुर दक्षिण के विथान सभा उपचुनाव व नया रायपुर के तूता धरना स्थल मे रेनोवेशन कार्य होने व महामहिम राष्ट्रपति के आगमन होने के कारण से जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन,रैली की अनुमति नही दी गई,जिसके कारण रायपुर जिले के ब्लॉक मुख्यालय ,आरंग अभनपुर, तिल्दा,धारसीवा मे धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर एस.डी.एम./तहसीलदार को मुख्यमंत्री व अन्य के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया है कि अब तक हजारो शिक्षकों ने 24 अक्तूबर को सामूहिक अवकाश का आवेदन दे दिया है। ज्ञात हो प्रदेश में शिक्षकों के चार बड़े संघ द्वारा एक होकर “शिक्षक संघर्ष मोर्चा” का गठन किया गया है,,इसके बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।शिक्षक मोर्चा रायपुर ने मांगो के संबंध मे बताया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने,प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना आवश्यक है, इससे शिक्षकों के वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन की मांग पूरी होगी, लंबित मँहगाई भत्ता व देय तिथि से मंहगाई भत्ता की एरियर्स राशि की मांग व प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर दीपावली पूर्व पदोन्नति व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक की पदोन्नति के लिए तकनीकी समस्या दूर कर शीघ्र पदोन्नत करने शामिल है। एवं शिक्षक संघर्ष मोर्चा का हड़ताल व ज्ञापन में एल बी संवर्ग के शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, साथ ही महंगाई भत्ता का विषय शिक्षकों के साथ साथ अन्य सभी कर्मचारियों का भी है।शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आज 24 अक्टूबर को रायपुर जिले के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर अपने अपने ब्लॉक मुख्यालय के धरना, प्रदर्शन व रैली में शामिल होकर एसडीएम/तहसीलदार को मांगपत्र सौपेंगे। रायपुर जिले के शिक्षक मोर्चा के घनश्याम गितलहरे जितेंद्र शुक्ला,अनिल चतुर्वदी,योगेश सिंह ठाकुर, सुखनंदन साहू, आयुष पिल्ले, जीतेन्द्र मिश्रा,अब्दुल आसीफ खान, चंद्रशेखर रात्रे,अंजुम शेख,टिकेश्वरी साहू,कन्हैया कंसारी, अतुल शर्मा,सीएल साहू, हरीश दीवान,गोपाल वर्मा, बुद्धेश्वर बघेल,मनोज साहू,रविंद्र सॉन्गसुरतान, दीपक साहू,मनोज मुछावड,रूद्रनारायण तिवारी, शिव साहू,विभा सिंह परिहार, विनोद साहनी, इन्द्रजीत वर्मा, अनिल वर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र शर्मा, छम्मन पाल,कॄपा माहेश्वरी, विजय गिलहरे,भुवन अवसरिया, प्रफुल्ल मांझी,दिनेश आडिल , अंजलि परिहार,जागृति साहू, अंजूलता गिलहरे, सरस्वती राघव, मौसमी शर्मा, कल्याणी वर्मा,अलंकार परिहार ,मेघराज साहू,राधेश्याम बंजारे, चेतन साहू ,भोला वर्मा,संतोष सोनवानी, मोती माला साहू, अरूणा तिवारी, सहित पदाधिकारियों ने कहा है कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का विषय विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में भी शामिल है, अतः सरकार व शासन से शिक्षकों के “पूर्व सेवा गणना मिशन” के तहत मुख्य 5 मांग करते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लिए जाने की मांग की गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 16, 2026

    आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन

    October 16, 2026

    इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

    October 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी

    Vinod GuptaOctober 16, 202699 Views

    आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का बड़ा आरोप-BEO को इन्होंने सौंपा ज्ञापन-दी 10 दिनों की मोहलत अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • आरंग में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-माँ को अर्पित किया गया 56 भोग-महा आरती के बाद हुआ स्मारिका का हुआ विमोचन
    • इस कालोनी को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया दुर्गा रंगमंच का भूमिपूजन और 7 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
    • शारदीय नवरात्रि-भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी गोविंद साहू ने आरंग क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
    • आरंग में शारदीय नवरात्र की धूम-प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज में सजी पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.