पितृ पक्ष-कल 18 सितंबर को पितृ पक्ष का पहला श्राद्ध-आइये जानें पितृपक्ष की श्राद्ध तिथियां

आरंग। सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। ये वह समय जब हमे अपने पूर्वज को याद करने और श्रद्धांजलि देने अवसर मिलता है। पितृ पक्ष के दौरान घर में शांति का वातावरण भी देखने को मिलता है। इस साल पितृ पक्ष की पहला श्राद्ध 18 सितंबर को मनाई जाएगी।इस साल पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा अर्थात 17 सितंबर 2024 को शुरू हो रहा है जो 2 अक्टूबर यानि सर्व पितृ अमावस्या को समाप्त होगा।
श्री परशुराम पुरोहित परिषद ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा देव पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष की तिथिवार घोषणा की गई है।जो इस प्रकार है
पितृपक्ष की श्राद्ध तिथियां-
17 सितंबर 2024 (पूर्णिमा श्राद्ध )
18 सितंबर 2024 (प्रतिपदा श्राद्ध )
19 सितंबर 2024 (द्वितीया श्राद्ध)
20 सितंबर 2024 (तृतीया श्राद्ध )
21 सितंबर 2024 (चतुर्थी श्राद्ध)
22 सितंबर 2024 (पंचमी श्राद्ध)
23 सितंबर 2024 (षष्ठी श्राद्ध)
23 सितंबर 2024 (सप्तमी श्राद्ध)
24 सितंबर 2024 (अष्टमी श्राद्ध)
25 सितंबर 2024 (नवमी श्राद्ध-मातृ नवमी)
26 सितंबर 2024 (दशमी श्राद्ध)
27 सितंबर 2024 (एकादशी श्राद्ध)
28 सितम्बर 2024 (कोई श्राद्ध नही)
29 सितंबर 2024 (द्वादशी श्राद्ध )
30 सितंबर 2024 (त्रयोदशी श्राद्ध )
01अक्टूबर 2024 (चतुर्दशी श्राद्ध )
02 अक्टूबर 2024 (सर्वपितृ अमावस्या
देव पंचांग के अनुसार…..
विनोद गुप्ता-आरंग

