Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका आरंग में घमासान-कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर लगाये कई आरोप-नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी पार्षदों ने इसे बताया विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश…
    Blog

    नगर पालिका आरंग में घमासान-कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर लगाये कई आरोप-नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी पार्षदों ने इसे बताया विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 26, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका आरंग में घमासान-कांग्रेस पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर लगाये कई आरोप-नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी पार्षदों ने इसे बताया विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश…

    ​आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में स्थानीय पार्षदों ने 25 फरवरी 2026 को नगर पालिका परिसर के बाहर गेट के सामने शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ​पार्षदों का आरोप है कि पिछले 06 महीनों से नगर पालिका परिषद की कोई सामान्य सभा या बैठक आयोजित नहीं की गई है। पार्षदों ने इसे प्रशासन का ‘तानाशाही रवैया’ करार देते हुए कहा कि बैठक न होने के कारण शहर के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए है जैसे 12 सूत्रीय मांगों को रखाकर प्रदर्शन किया गया है।उन्होंने एक ज्ञापन सौंप कर प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्तों का भुगतान, वृद्ध पेंशन और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना जैसे जनहित कार्यों को तत्काल शुरू करने की मांग की साथ ही सभी वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने और साफ-सफाई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर दिया है।

    Oplus_131072

    ज्ञापन में कांग्रेस पार्षदों ने आरंग सीमा क्षेत्र के भीतर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर तत्काल रोक लगाने और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग करते हुए जारी किए गए N.O.C. को निरस्त करने की मांग की है।भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए झलमला तालाब सौंदर्यकरण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने और STFI मशीन न लगाने पर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की भी मांग विपक्षी पार्षदों द्वारा की गई है।विपक्षी पार्षदों ने विपक्ष हेतु बैठक की उचित व्यवस्था और सामान्य सभा की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।
    नगर पालिका अध्यक्ष एवं बीजेपी पार्षदों ने इसे दुष्प्रचार और विकास कार्यों को बदनाम करने की कोशिश बताया..
    नगर पालिका परिषद आरंग में सामान्य सभा की बैठक को लेकर चल रहे विवाद के बीच अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं समस्त भाजपा पार्षदों ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस पार्षदों के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि 23 जनवरी 2026 को सामान्य सभा की विधिवत बैठक आयोजित की गई थी।अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि सामान्य सभा नहीं होने का आरोप पूरी तरह गलत है। परिषद की कार्यवाही शासन के नियमों के अनुसार संचालित होती है और एजेंडा तय करने की एक निर्धारित प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।भाजपा पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि विकास कार्य निरंतर जारी हैं और उन्हें रोकने या बाधित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता जैसी योजनाओं के संबंध में कहा गया कि भुगतान प्रक्रिया प्रशासनिक और तकनीकी चरणों के अनुसार होती है। इसमें जानबूझकर विलंब का आरोप लगाना गलत है।अवैध प्लॉटिंग और एनओसी जारी करने के मुद्दे पर भी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बिना जांच कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। प्रशासन द्वारा संदिग्ध मामलों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। झलमला तालाब सौंदर्यकरण और एसटीपी मशीन को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भी उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रगति पर है।अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन एवं समस्त भाजपा पार्षदों ने कहा कि परिषद में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है और सभी पार्षदों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है। उन्होंने दोहराया कि अगली सामान्य सभा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी और जनहित के सभी विषयों पर चर्चा होगी।भाजपा पार्षदों ने कहा कि नगर की जनता विकास चाहती है, न कि अनावश्यक विवाद। परिषद शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार से विकास की गति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
    धरने में ये रहे शामिल…
    विपक्षी पार्षदों द्वारा आयोजित धरने में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष शरद गुप्ता,पाषर्द गण ईश्वर पटेल , खिलावन निषाद, दीक्षा सूरज सोनकर समीर गौरी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चन्द्राकर, चंद्रकला साहू , मंगलमूर्ति अग्रवाल, बृजेन्द्र लोधी, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, अलोक शर्मा, अमन भाटी, राजेश्वरी साहू , गणेश बांधे, लक्की जलछत्री, दीपक चन्द्राकर, कुलदीप लोधी , सलमान खान, सतीश लोधी, सादिक बेलीम,पन्ना खेलवार , मोहन साहिनी,सागर जोशी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।​
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.