नगर पालिका आरंग के प्लेसमेंट कर्मचारीयो के हड़ताल को मिला शिवसेना समर्थन-इन मांगों को बताया जायज…

आरंग। नगर पालिका आरंग के प्लेस मेंट कर्मचारीयो के हड़ताल को शिवसेना ने दिया समर्थन दिया है।शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा के मार्गदर्शन पर शिवसेना जिला उपाध्यक्ष केशव वैष्णव ने नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर कर्मचारियों के मांगों को जायज बताते हुए कहा की जिन मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जा रहा है। शिवसेना भी नगरीय निकाय में ठेका प्रथा बंद कर कार्यरत कर्मचारियों को समायोजन की मांग करती है व पाच वर्ष से अधिक कार्य कर चुके सभी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को जायज बताया। शिवसेना नगरी निकाय पेल्शमेंट कर्मचारियों के हड़ताल को पूर्ण समर्थन देती ।
विनोद गुप्ता-आरंग


