Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे अरुण साव ने कहा नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार….
    Blog

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे अरुण साव ने कहा नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे अरुण साव ने कहा नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार….

    आरंग। आज रविवार को एक भव्य समारोह में नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सहित 17 पार्षदों ने शपथ ग्रहण कर आज के दिन को ऐतिहासिक बना दिया। नगर पालिका परिषद आरंग के तत्वाधान में बस स्टेंड आरंग में आयोजित भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में छग के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने की। प्रशिक्षु आईएएस सुश्री अनुपमा आनंद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं 17 पार्षदो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कई पार्षदों शपथ संस्कृत एवं छत्तीसगढ़ी में ली तो कुछ हिंदी में शपथ लिए।

    Oplus_131072

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका आरंग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शहर के चहुँमुखी विकास के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करने को कहा। उन्होेंने कहा कि आरंग केवल शहर ही नहीं हैं, यहाँ के सभी निवासी हमारा परिवार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी पार्षदगण शहर के सर्वांगीण विकास तथा बुनियादी सुविधाओं से युक्त स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण के लिए पूरी लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के अनुरूप जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्पित है।

    Oplus_131072

    विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई व सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आरंग की जनता से मिले अपार जन समर्थन से हम उनकी जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के समुचित विकास, अधोसंरचना निर्माण, मूलभूत सुविधाओं तथा नगर की समृद्धि के लिए अनवरत प्रयास करेंगे।जनविश्वास के प्रति समर्पित होकर हम सभी डबल इंजन भाजपा सरकार की कुशल नीतियों, विकास कार्यों और जन कल्याण की योजनाओं को ट्रिपल इंजन की रफ़्तार से हमारे नगर व शहर तक पहुंचाएंगे और आरंग विधानसभा को समृद्ध बनाएंगे।आपको बता दे छग राज्य बनने के बाद पहली बार नगर पालिका आरंग में बीजेपी के सरकार बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाते हुए नगर पालिका आरंग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने शपथ ग्रहण के बाद देशभक्ति गीत गाया तथा आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंच पर फाग गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की तथा कार्यकर्ताओ को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी, महेश अग्रवल, अंजय शुक्ला, जिला महामंत्री छोटे लाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, भीम साहू, भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में SDM पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा का महत्व पूर्ण योगदान रहा। आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी ने किया तथा मंच संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव के द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 202652 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.